Dr Kamat is a Helpless Head of DRDO because during his one-year extension he is not able to preforms his responsibilities given by GOI. Like first and most important task was to implementing Dr Raghwan Committee recommendations why because he has not had the charisma to convenience his colleges the clear massage of PMO vision […]
डीआरडीओ में तैनात सेना का कर्नल दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
By Kishor Joshi Publish Date:Wed, 17 May 2017 02:46 AM www.jagran.com
हैदराबाद (पीटीआई)। हैदराबाद पुलिस ने सेना के एक अधिकारी को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। सेना के अधिकारी पर 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।
आरोपी ऋषि शर्मा कर्नल रैंक के अधिकारी हैं। हैदराबाद के समीप शमीरपेट में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में वह प्रशासक के रूप में प्रतिनियुक्त हैं। पीडि़ता के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने उन्हें सोमवार को गिरफ्तार किया। स्थानीय अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। राजेंद्र नगर थाने के निरीक्षक वी उमेंदर ने यह जानकारी दी।
दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, इसी वर्ष जनवरी में शर्मा की युवती के साथ दोस्ती हुई थी। उसी महीने एक दिन शर्मा युवती के घर पहुंचे। उस दिन वह अकेली थी। शर्मा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने युवती को इस बात की जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी दी थी। परिवार की शिकायत पर सोमवार को मामला दर्ज कर लिया गया। चिकित्सकीय जांच में पीडि़ता गर्भवती पाई गई है।

Leave a Reply