Tag Archives: Director RAC

Nepotism – Never ended Business of DRDO

Some scientists from IRDE, DRDO, Dehradun raised voice against the Recruitment Assessment Centre (RAC), DRDO for unethical practice in conducting assessment of scientists Grade scientist C to E.

Recently the interview was held from 15 May to 19 May 2018. Dr A K Gupta was core member, so he was in the board for all days. Total 29 candidates from IRDE were there in this board.

On 15 May 02 Sc C to Sc D

On 16 May 10 Sc C to Sc D

On 17 May 08 Sc D to Sc E

On 18 May 03 Sc D to Sc E

On 19 May 06 Sc E to Sc F

Dr AK Gupta was core member so he had extra power to manipulate the results and he did same.

As Dr AK Gupta (Ex Director) was the core member of instrumentation Board for IRDE. It is clearly against the rules and law. Ex IRDE it was observed that Dr Gupta was partial with some candidates and gave them extra advantage to get through. This modus oprendi is also very common practice of RAC to promote incompetent scientists by custom designing of interview board.  Sh Arun Jaitley then charge of Defence Minister had ordered action against two senior scientists in a case in DRDO on July 2017

As promotion is related to financial gain as well as morale booster for each DRDO scientist and give major impact on his performance.  It should be asked from  RAC (Coordinator for Assessment 2018 Mrs Rajinder Kaur Sokhi, Sc G   that   how & why she did this? Hopefully she gets proper approval from Director RAC in writing. It is clear cut case of corruption and violation of rules.

See the dilemma of IRDE scientists on the issue.

महोदय,

निवेदन है कि RAC द्वारा Assessment बोर्ड 2018 के इंस्ट्रूमेंटेशन बोर्ड (Instrumentation board) में हुई अनियमितता के सुधार हेतु आप उचित कार्यवाही करें. IRDE  देहरादून के इंटरव्यू बोर्ड में IRDE  देहरादून के ही पूर्व निदेशक डॉ. अरुण कुमार गुप्ता को कोर मेंबर बनाने से बोर्ड की निष्पक्षता पर ही प्रश्नचिन्ह लग जाता है, जिसके परिणामस्वरूप पक्षपातपूर्ण निर्णय होनें की पूरी पूरी संभावना है, जो की भारतीय संविधान एवं प्राकृतिक न्याय के सिद्धान्त (Principle of Natural Justice) के विरुद्ध हैं ! RAC के संविधान के अनुरूप निष्पक्ष भर्ती और मूल्यांकन के लिए आवश्यक है की साक्षात्कार बोर्ड में ऐसे सदस्य हो जो की कैंडिडेट के परिचित या रिश्तेदार ना हो परन्तु कोर मेंबर श्री मान गुप्ता पूर्व निदेशक होने के कारण अभ्यर्थियों से भलीभांति परिचित हैं और कुछ वैज्ञानिको से उनके बहुत ही घनिष्ठ एवं मधुर सम्बन्ध भी हैं तथा कुछ से व्यक्तिगत वैचारिक दुर्भाव भी! जिसके परिणामस्वरूप उनके बोर्ड का कोर मेम्बर होने से साक्षात्कार का परिणाम अवश्य ही प्रभावित होगा, जिससे साक्षात्कार की निष्पक्षता पर ही संदेह हो जाता है जिसे नकारा नहीं जा सकता हैं ! इस प्रकार ये गठित बोर्ड ही पूर्णतया असंवैधानिक हैं और अभ्यर्थी वैज्ञानिको के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं !

मान्यवर, कुछ अभ्यर्थी वैज्ञानिक तो उनके घर में बतौर किरायेदार उनके साथ ही रहे हैं और उनके घर खाना तक बनाते थे, इस तरह वे उनके परिवार के सदस्य की भांति ही रहते आयें हैं ! इससे उनको इस बोर्ड में एक्स्ट्रा एडवांटेज मिल सकता है और उनका इंटरव्यू ख़राब होने के बावजूद वो प्रमोट हो सकतें है !

महोदय, ये निवेदन पत्र आपके समक्ष प्रस्तुत कर आपसे विनम्र निवेदन हैं की RAC की भूल को सुधारते हुए उपरोक्त बोर्ड को null & void घोषित कर IRDE के INSTRUMENTATION बोर्ड को पुन: निष्पक्षता के मानदण्डों को पूरा कर गठित करे ताकि साक्षात्कार में शामिल होनें वाले अभ्यर्थी वैज्ञानिको के भविष्य के साथ किसी प्रकार का अन्याय ना हो तथा मजबूरन हम अभ्यर्थी कों न्याय पाने के लिए माननीय न्यायालय की शरण में नहीं जाना पड़े !

आपसे पुन: अनुरोध है की हमारे हितो की रक्षा हेतु आवश्यक एवं समुचित कार्यवाही करे.

धन्यवाद,

जय हिन्द.